GSEB Solutions for ધોરણ ૧૦ Hindi

GSEB std 10 science solution for Gujarati check Subject Chapters Wise::

गीता का गान करनेवाले कौन थे?

Hide | Show

જવાબ : कृष्ण


जननी जन्मभूमि किस से महान है?

Hide | Show

જવાબ : स्वर्ग


भारत का भाल क्या है?

Hide | Show

જવાબ : हिमालय


भारतकी भूमिमें किसने गीता गायी है ?

Hide | Show

જવાબ : कृष्णने


इस कवितामें कौनसी भावना साकार होती है ?

Hide | Show

જવાબ : वसुधैव कुटुंबकम


भारतभूमिमे ऋषिगण कहाँ ध्यान करते थे?

Hide | Show

જવાબ : शांतिनिकेतन


जन्मभूमिके भाल के रूपमें कवि किसकी कल्पना करते है ?

Hide | Show

જવાબ : हिमालय


कविने जन्मभूमिको किससे महान बताया है ?

Locked Answer

જવાબ : स्वर्ग


आज जगजीवन कैसा बना है ?

Locked Answer

જવાબ : यूध्धजर्जर


भारतभूमि के नभमै क्‍या विचरण करता था?

Locked Answer

જવાબ : चेतना, ज्ञान


जन जन के हृदयमें क्या बसा है ?

Locked Answer

જવાબ : गंगा यमुना जल


जन-जन के हृदय में कौन-सी नदियाँ बसी हैं?

Locked Answer

જવાબ : गंगा तथा यमुना


कृष्ण ने किस ग्रंथ की रचना की है?

Locked Answer

જવાબ : भगवद्‌गीता


जन्मभूमि' काव्य में भारत की किन नारियों की बात बताई गई है?

Locked Answer

જવાબ : सीता, राधा, अहल्या की


शांतिनिकेतन क्‍या है?

Locked Answer

જવાબ : शांतिदायक गृह


जन्मभूमि काव्यके कवि कौन है ?

Locked Answer

જવાબ : सुमित्रानंदन पंत


जन्मभूमि काव्यमें किसका गौरवगान किया है ?

Locked Answer

જવાબ : प्रकृति


कवि हमारी जन्मभूमि भारत का गुणगान करते हुए कहते हैं कि ...

Locked Answer

જવાબ : हमारी जन्सभूमि भारतमाता स्वर्ग से भी अधिक श्रैष्ठ है।


हमारे देश में सावित्री और राधा जैसी महान नारियाँ हुई थीं...

Locked Answer

જવાબ : जिनकी आभा से मानव-जाति आलोकित है।


कवि का कहना है कि आज समस्त विश्व के लोगों का जीवन...

Locked Answer

જવાબ : युद्ध की विभीषिका से त्रस्त और जर्जर हो चुका है।


गंगा-यमुना नदियों का जल किस  से ग्रथित हैं?

Locked Answer

જવાબ : ज्योति


जन-जन के हृदय में क्या बसी हैं?

Locked Answer

જવાબ : जन्मभूमि


तापस सुकुमारी क्या  बनीं?

Locked Answer

જવાબ : शिला


युद्ध से जनजीवन कैसा बन गया है?

Locked Answer

જવાબ : जर्जर


जननी जन्मभूमि किस से भी महान है?

Locked Answer

જવાબ : स्वर्ग


भारत वर्ष का भाल क्या है?

Locked Answer

જવાબ : हिमालय


जन-जन के हृदय में कौन-सी नदियाँ बसी हें?

Locked Answer

જવાબ : जन-जन के हृदय में गंगा-यमुना जैसी नदियाँ बसी हैं।


कृष्ण ने किस ग्रंथ की रचना की?

Locked Answer

જવાબ : कृष्ण ने 'भगवद्गीता' ग्रंथ की रचना की।


'जन्मभूमि' में भारत की किन नारियों की बात बताई गई है?

Locked Answer

જવાબ : 'जन्मभूमि' काव्य में सावित्री और राधा जैसी महान नारियों कि एवम्‌ तपस्विनी अहल्या की बात बताई गई है।


शांतिनिकेतन क्‍या है?

Locked Answer

જવાબ : शांतिनिकेतनं एक तपोवन है, जहाँ ज्ञानी ऋषि-मुनि ध्यानमग्न होकर ज्ञानरूपी नभमंडल में विचरण करते है।


हिमालय के बारे में 'जन्मभूमि' कविता में क्‍या कह गया है?

Locked Answer

જવાબ : पर्वतराज हिमालय हमारे देश का गौरव है। यह संसार के सब पर्वतों से बड़ा और ऊँचा है। कविता में इसे भारत का गौरवशाली भाल (कपाल) कहा गया है।


कवि ने धरती के गुणगान कैसे गाए हैं?

Locked Answer

જવાબ : कवि ने भारत की धरती को सुनहरी कहा है। कवि ने कहा है कि हमारी धरती सदा प्रफुल्लित और पुलकित रहती है। इस धरती को राम, लक्ष्मण और सीता अपने पैरों की धूल से पवित्र बना गए है।


शांति, सत्य, अहिंसा का प्रचार करनेवाले 'भारतीय महापुरूषों' के नाम बताइए।

Locked Answer

જવાબ : शांति, सत्य और अहिंसा का प्रचार करनेवाले भारतीय महापुरुषों के नाम इस प्रकार हैं - गौतम बुद्ध, महावीर एवं महात्मा गांधी।


कवि ने जन्मभूमि को स्वर्ग से महान क्‍यों बताया हे?

Hide | Show

જવાબ : कवि ने बताया है की मनुष्य को अपनी जन्मभूमि से बहुत लगाव होता है। वह कहीं भी रहे, पर उसका मन अपनी जन्मभूमि में पहुँचने के लिए लालायित रहता है। अपनी जन्मभूमि की धरा, नदियाँ, पर्वत, महापुरुष, महान नारियाँ, परंपराएँ, रीति-रिवाज उसे बाँधे रहते हैं। वह अपनी जन्मभूमि के लिए अपना सर्वस्व त्याग करने के लिए तैयार रहता है। इस तरह कवि ने जन्मभूमि को स्वर्ग से महान बताया है।


'जन्मभूमि' कविता में भारतभूमि की क्या-क्या विशेषताएँ बताई गई हैं?

Hide | Show

જવાબ : 'जन्मभूमि' कविता में कवि ने भारतभूमि को स्वर्ग से भी महान बताया है। कवि ने हिमालय को भारतभूमि का भाल बताया है। यहाँ गंगा-यमुना जैसी पवित्र नदियाँ हैं। भारत की धरती सुनहरी ओर हरी-भरी हे। राम-लक्ष्मण-सीता ने इसे अपने चरण-रज से पवित्र किया है। भगवान कृष्ण ने इस धरती पर 'भगवदगीता' की रचना की थी। सावित्री, राधा तथा अहल्या जैसी महान नारियों की आभा से मानव-जाति आलोकित हे। ऋषि-मुनियों ने ध्यान, तपस्या से अदभुत ज्ञान प्राप्त किए हैं। भारत जग में भ्रातृ-भावना और वसुधैव कुटुंबकम्‌' के प्रसार की दिशा में कार्यरत है।


'जन्मभूमि' कविता के आधार पर भारतीय नारी की महानता का वर्णन कीजिए।

Locked Answer

જવાબ : भारत में अनेक महान नारियाँ हुई हैं। सीता, सावित्री और अहल्या की गणना महान नारियों में की जाती हे। सीताजी अपने पति राम के साथ 14 वर्ष वन में रहीं। इस दौरान उन्हें तरह-तरह के कष्ट सहने पड़े पर वे अपने पतिव्रत धर्म पर सदा अडिग रहीं और उनका जीवन भारतीय नारी के लिए आदर्श बन गया। सावित्री महान पतिव्रता नारी थीं। उन्होंने यम से अपने पति का प्राण छुड़वाया था। अहल्या गौतम ऋषि की पत्नी थीं। पति के शाप के कारण वे शिला बन गई थीं। श्रीराम के चरण-स्पर्श से अहल्या का उद्धार हुआ था। सीता, सावित्री और अहल्या हमारे देश की महान नारियाँ थीं।


भारत विश्व शांतिदूतक्‍यों कहलाता है?

Locked Answer

જવાબ : भारत एक शांतिप्रिय देश है। सत्य, अहिंसा हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श सिद्धांत थे। हमारा देश इस आदर्श का अक्षरश: पालन करता है। जब भी कभी विश्व में किसी देश में शांति भंग होती है, तो भारत सबसे पहले आगे आकर शांति स्थापित करने की दिशा मे पहल करता है। भारत की शांति-सेना राष्ट्रसंघ के तत्वावधान में शांति स्थापित करने का कार्य करती है। शांति स्थापित करने में सदा अग्रणी रहने के कारण भारत को विश्व शांतिदूतकहा जाता है।


जिसका गोरव भाल हिमालय।

Locked Answer

જવાબ : मनुष्य के शरीर में उसका भाल यानी कपाल सबसे महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। हिमालय संसार में सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा पहाड है। इसे भारत का सिर कहा जाता है। इस तरह हिमालय भारत का गौरव हे।


जड़ता बनी चेतना सरसी।

Locked Answer

જવાબ : गौतम ऋषि की पत्नी तपस्विनी अहल्या पति के शाप के कारण शिला के रूप में परिवर्तित हो गई थी। एक जीती-जागती सती चेतन से जड़ बन गई। वर्षों बाद राम के चरण-स्पर्श से वह पुनः चेतनावस्था में आई थी।


'वह वसुधैव बना कुटंखकम्‌।

Locked Answer

જવાબ : आज विश्व में चारों ओर युद्ध का माहौल है। पर भारत मानव जाति को युद्ध से छुटकारा दिलाने के लिए सुझाव के द्वारा विश्व में शांति का प्रचार करने में लगा है। वह पृथ्वी पर रहनेवाले सभी लोगो को परिवार की तरह मिल-जुलकर रहने की सीख दे रहा है।


There are No Content Availble For this Chapter

Download PDF

Take a Test

Choose your Test :

जन्मभूमि


Browse & Download GSEB Books For ધોરણ ૧૦ All Subjects

The GSEB Books for class 10 are designed as per the syllabus followed Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board provides key detailed, and a through solutions to all the questions relating to the GSEB textbooks.

The purpose is to provide help to the students with their homework, preparing for the examinations and personal learning. These books are very helpful for the preparation of examination.

For more details about the GSEB books for Class 10, you can access the PDF which is as in the above given links for the same.